कक्षा पहली से 8वीं तक के बच्चों की हाजिरी अब ऑनलाइन लगेगी, स्कूलों में तैयारियां पूरी
राज्य शिक्षा केंद्र का ऑनलाइन अटेंडेंट्स सिस्टम:
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। प्रदेश के सरकारी प्राथमिक- माध्यमिक शालाओं के बच्चों की हाजिरी अब ऑनलाइन लगेगी। वहीं स्कूलों के कमजोर बच्चों की मॉनिटरिंग भी होगी, ताकि समय आने पर उनकी शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जा सके। इस व्यवस्था से एक फायदा और होगा कि मध्याह्न भोजन बनाने वाले स्व- सहायता समूह या अन्य संस्था बच्चों की फर्जी संख्या दर्शाकर राशि निकाल नहीं कर सकेंगी।
दरअसल कोरोनाकाल के बाद सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने के कारण राज्य शिक्षा केंद्र के आदेश रायसेन जिला शिक्षा केन्द्र ने यह निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 11 अक्टूबर से प्रदेशभर में लागू होगी। आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस. के अनुसार विभाग ने हाजरी ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम के लिए एक मोबाइल एप तैयार किया गया है।
कक्षा पहली से……
इसके तहत एम-शिक्षा मित्र एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड/अपडेट करके हाजिरी मॉड्यूल के माध्यम से शाला के प्रधानाध्यापक व संस्था प्रभारी बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। तीन जिलों में पायलट प्रोजेक्ट सफल, अब प्रदेश में लागू: शिक्षण सत्र 2022-23 के लिए 26 अगस्त से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शाजापुर, छिंदवाड़ा और बड़वानी जिले में ऑनलाइन अटेंडेंट्स सिस्टम लागू किया गया था। यह सफल रहा।रायसेन जिले के कलेक्टर अरविंद दुबे बताते हैं व्यवस्था के लागू होने के बाद कई बात पता चली। जैसे शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते, अनुपस्थित रहते हैं इस वजह से बच्चे शाला में आकर वापस लौट जाते हैं। हमने मॉनिटरिंग बढ़ाई। कार्रवाई की और निलंबन भी। इससे व्यवस्था में काफी हद तक सुधार हुआ।



