क्राइम

दिन दहाडे दर्जनों लोगों के सामने पैसों से भरी पेटी ले उड़ा चोर

रिपोर्टर : विशाल शिल्पकार
बेगमगंज ।
नगर में दिन दहाडें दर्जनों लोगों के सामने दुकान से पैसों से भरी पेटी चोरी का मामला सामने आया है। कृषि उपज मंडी के सामने गल्ला व्यापारी की दुकान पर पैसों से भरी तिजोरी को एक लडका दर्जनों लोगों की आंखों को चकमा देकर तिजोरी उठा ले जाता है और किसी को पता भी नहीं चलता है। चोरी की घटना की जानकारी लगते ही एडिशनल एसपी, टीआई राजपाल सिंह जादौन सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की और अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे कृषि उपज मंडी के सामने भोपाल रोड पर गल्ला व्यापारी द्वारका प्रसाद गुप्ता अनाज खरीद कर वाहन में रखवाने के लिए गये हुए थे जहां पर दर्जनों लोग उपस्थित थे, लेकिन वहां पर एक अज्ञात लडका आया और उसने सबके सामने पैसों से भरी तिजोरी को उठाया और रफूचक्कर हो गया। जब वहां खडे लोगों ने व्यपारी को बताया तब व्यापारी द्वारका प्रसाद को चोरी की जानकारी लगी और उन्होने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
फरियादी ने किया पुलिस को गुमराह
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फरियादी द्वारका प्रसाद ने चोरी की जानकारी पर पुलिस को बताया कि करीब तीन लाख रूपय चोरी हुए है, लेकिन पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया तब फरियादी ने बताया कि करीब साठ हजार रूपय चोरी होना बताया। द्वारका प्रसाद ने बताया कि मै अपने काम में लगा था और पेटी के पास कोई नहीं था तब कोई अज्ञात लडका आया और पेटी उठाकर ले गया जिसमें करीब 45 हजार रूपय पहले से थे और कुछ गल्ला खरीदी के पैसे डाल दिए थे जिससे करीब 60 हजार रूपय की चोरी हुई है।
चोरी की घटना की जानकारी लगते ही अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक अमृत मीणा बेगमगंज घटना स्थल पर पहुंचे तब व्यापारी से पूंछतांछ की तब व्यापारी ने बताया कि आस पडोस के लोगों ने बोला था की चोरी अधिक रूपयों की लिखबाओ। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और चोर की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button