मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया देवरी और गौरझामर खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
सागर । जिले के समस्त खाद वितरण केंद्रों पर किसान भाइयों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए समुचित व्यवस्थायें की गई है। कलेक्टर दीपक आर्य बताया कि किसान भाइयों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े । इसके लिए समस्त खाद वितरण केंद्रों पर धूप से बचाने के लिए पंडाल लगाए गए हैं, साथ ही उनके बैठने के लिए कुर्सियां भी उपलब्ध कराई गई है एवं शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध कराया गया है ।
कलेक्टर दीपक आर्य ने शुक्रवार को खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया एवं किसानो से चर्चा की । दीपक आर्य ने पुलिस अधीक्षक तरुण नायक के साथ गौरझामर स्थित खाद् वितरण केंद्र एवं देवरी स्थित खाद वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया । उन्होंने कहा कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है किसान भाई धैर्य, संयम एवं शांति के साथ खाद प्राप्त करें।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी सीएल वर्मा, तहसीलदार संजय दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे । कलेक्टर दीपक आर्य ने समस्त किसान भाइयों से अपील की। कि वह पूरे धैर्य संयम एवं शांति के साथ खाद् प्राप्त करें। जिले में किसी भी प्रकार से खाद की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष अधिक खाद का वितरण किया जा चुका है और अभी लगातार शासन के द्वारा खाद् प्राप्त हो रही है और जैसे ही खाद प्राप्त होती है तत्काल उसका वितरण वितरण केंद्रों से किया जा रहा है।
कलेक्टर दीपक आर्य ने यूरिया, डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता बताई। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश जैसे प्रमुख रुप से सर्वर डाउन रहता है जिसके कारण किसान भाइयों को कुछ समस्या आती है ऐसे किसान भाई संयम रखें। उनको भी खाद् मिलेगा और जो किसान भाई को खाद प्राप्त नहीं होता है उनको टोकन अगली दिनांक का प्रदान किया जा रहा है। वह उस दिनांक पर आकर आसानी से खाद प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button