कृषिपर्यावरण

मौसम ने बदला मिजाज, लगातार 3 दिन से सुबह होते ही होने लगती है बारिश

अभी भी किसानों की धान कट रही हैं
रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा । क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला हुआ है उत्तर भारत से सक्रिय पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण मावठा गिरने लगा सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो जाता है और पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश हो रही है फिलहाल उदयपुरा नगर के आसपास के क्षेत्र में धान कटाई का काम जोरों पर चल रहा है ऐसे में माबठे की बारिश ने कृषकों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि अभी फसल कट कर कृषकों के घर नहीं पहुंची कई जगह खेत और खलिहान में धान कटकर पड़ी है तो कुछ स्थानों पर कटाई की जा रही है किसान धान कटाई के बाद थ्रेसिंग करने में लगे है इस कारण बारिश होने से उन्हें अभी नुकसान नजर आ रहा है जबकि किसानों का कहना है कि इस वर्ष धान की पैदावार बेहतर दिखाई दे रही है।

Related Articles

Back to top button