शासकीय महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन प्राचार्य डॉ. आरती धुर्वे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों तथा सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में समाज सेविका साधना चौरसिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की प्रमुख शक्ति है । उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा से पधारे सहायक प्राध्यापक डॉ. अखिलेश द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में निरंतर बढ़ रही है, जो एक सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है ।कार्यक्रम में श्रीमती दीपिका जैन ने भी अपने विचार रखते हुए महिलाओं की शिक्षा और आत्मविश्वास को सशक्त समाज की नींव बताया । वहीं अभिलाषा चौरसिया, डॉ. दिव्या शुक्ला एवं डॉ. नीमा सिंह की विशेष उपस्थिति रही ।कार्यक्रम के अंतर्गत व्याख्यान एवं संवाद सत्र आयोजित किए गए, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । व्याख्यान/संगोष्ठी में लगभग 30 तथा संवाद कार्यक्रम में 35 छात्राओं की सहभागिता रही ।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही । अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ, जिसमें सभी अतिथियों एवं सहभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



