मध्य प्रदेश

कार पलटी, एक की मौत, चार घायल

रिपोर्टर : मुकेश दुबे
नरसिंहपुर । रविवार को नरसिंहपुर सुआतला थाने के अंतर्गत ग्राम बंधी में डिवाइडर से कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 9538 टकराने के बाद पलट गई जिसमे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है । जिनको जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर कर दिया है । ग्राम बंदी के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पुलिस ने आकर सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया।

Related Articles

Back to top button