भगवत कथा के पूर्व भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई
विधायक एवं पूर्व विधायक ने किया शोभा यात्रा का स्वागत
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
जगह जगह हुआ स्वागत।
कलश शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ सभी सनातन समाज बंधुओ ने फूल बरसाकर स्वागत किया, वही भाजपा के बैनर तले विधायक रामपाल सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला एवं कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने फूल माला चढ़ाकर स्वागत किया। कथा आयोजक शिववरणसिंह रघुवंशी के पुत्र प्रशांत सिंह रघुवंशी यजमान रूप में पुराण रखे हुए सिलवानी के मुख्य सड़कों से होते हुए कथा स्थल पंडाल पर पहुंची जहा शिववरण सिंह प्रशांत रघुवंशी, वेदाचार्य रामकृपालु, विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक पटेल के द्वारा श्री पुराण की पूजा आरती की गई। एवं सभी भक्तो ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।




