कुण्डाली में छात्र छात्राओं एवं जन प्रतिनिधियों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार 13-15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ग्राम कुण्डाली में ग्राम वासियों को अभियान से जुड़ने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई !
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक चलने बाले हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर कुण्डाली के छात्र छात्राओं एवं जन प्रतिनिधियों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई जागरूकता रैली में जनपद सदस्य प्रतिनिधि मदनगोपाल वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि जयपाल धुर्वे, उपसरपंच हेमंत लोधी, भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता लक्ष्मण लोधी, तेज सिंह लोधी, युवा समाजसेवी हरि सिंह लोधी, मोती लोधी, सचिव साहब सिंह लोधी, सहायक सचिव निधिकान्त आचार्य, लक्ष्मी नारायण लोधी, स्कूल प्राचार्य शिवराज रघुवंशी ने रैली में शामिल होकर हर घर तिरंगा फहराने के लिए आव्हान किया। रैली स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम के प्रमुख मार्गों से निकल कर वापिस प्रारंभ स्थल पहुंची एवं मुख्य स्थानों पर झंडा का वितरण कर लोगो को जागरूक किया ।



