कुशवाहा समाज द्वारा रंग पंचमी का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कुशवाहा विकास मंच के तत्वाधान में तहसील अध्यक्ष अमर सिंह शाक्य (कुशवाहा) की अध्यक्षता में रंगपंचमी का कार्यक्रम समाज बंधुओं द्वारा लव-कुश मांगलिक भवन में मनाया गया । सर्वप्रथम माला फाटक जगदीश मंदिर पर माता जानकी एवं लवकुश जी की पूजन अर्चन एवं माल्यार्पण कर लवकुश मांगलिक भवन में पूजन अर्चन एवं माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर रंग पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया ।वही़ सभी ने एकता के सूत्र में बंध कर रंगों की तरह एक दूसरे से मिलजुल कर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नगर एवं ग्रामीण के सभी समाज बंधु उपस्थित हुए। जिसमें मुख्य रुप से संरक्षकगण धनीराम कुशवाहा, मानक दादा, भगवान दास कुशवाहा, परमहंस कुशवाहा, दिलीप सिंह कुशवाहा, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह कुशवाहा, जिला सचिव सीताराम कुशवाहा, सचिव खिलान सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष परसोत्तम कुशवाहा, पूर्व कार्यक्रम अध्यक्ष परसोत्तम कुशवाहा शिक्षक, उपाध्यक्ष सोमत कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, शोभाराम कुशवाहा, गौरीशंकर कुशवाहा, युवा अध्यक्ष आकाश कुशवाहा, युवा सचिव संजू कुशवाहा, दुलीचंद कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा, हरि कुशवाहा, पूर्व युवा अध्यक्ष रानू कुशवाहा आदि समाज बंधु उपस्थित रहे ।




