आवासीय कॉलोनी में Airtel कम्पनी के टॉवर का निर्माण कार्य रोके जाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा
सिलवानी । सोमवार को नगर के वार्ड 14 सरस्वती नगर की अशोक बिहार आवासीय कालोनी के निवासियों ने एसडीएम रवीश श्रीवास्तव को एयरटेल कम्पनी के टॉवर का निर्माण कार्य रोके जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि अशोक विहार कॉलोनी एक आवासीय कॉलोनी है जो अशोक विहार कॉलोनी कन्सट्रक्शन कम्पनी के द्वारा उपरोक्त कॉलोनी का निर्माण एवं विकास कार्य किये गये है। उपरोक्त कम्पनी ने सभी निवासरत् व्यक्तियों को उक्त कॉलोनी में प्लाट विक्रय किये है। उक्त प्लाटों के विकय पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि उपरोक्त प्लाट पर मकान निर्माण कार्य हेतु विक्रय किये गये है जिसमें केता मकान निवास के अलावा उक्त प्लाट का उपयोग किसी व्यवसायिक कार्य व अवैधानिक कार्य में नही करेगे।
उपरोक्त कॉलोनी में प्लाट केता स्वाती यादव पत्नि ब्रजेंद्र यादव निवासी वार्ड नंबर 2 सिलवानी के द्वारा प्लाट क्रय कर उपरोक्त प्लाट पर आवासीय कॉलोनी में व्यवसायिक कार्य एयरटेल कम्पनी का टॉवर बनाने का अनुबंध किया है। उपरोक्त टॉवर बनाये जाने पर सभी कॉलोनी बासियों के जनजीवन एवं स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। और कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। उपरोक्त टॉवर बनाये जाने के सम्बंध में माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा कमांक 88 / टॉवर एनओसी/ 2023 दिनांक 08/2/ 2023 को जारी की गई है। उक्त आवासीय कॉलोनी में जारी की गई है। इस ज्ञापन के माध्यम से प्रतिवेदन भेजकर जारी की गई एनओसी निरस्त किए जाने की मांग की गई ।
कालोनी वासियों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि आवेदन पर सहानभूति पूर्वक विचार कर टॉवर बनाने की एनओसी निरस्त का प्रतिवेदन कलेक्टर महोदय रायसेन को भेजा जाये एवं टॉवर का निर्माण कार्य रोका जावे।
इस अवसर पर कालोनी अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता, गुड्डा सिंघई, मनोज राजपूत, रविकांत चौरसिया, मनोहतलाल पंथी, मुन्नालाल विश्वकर्मा, नीतेश चौरसिया, शिवनारायण खरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



