क्राइम

आबकारी विभाग की अवैध मंदिरा पर कार्रवाई, 9 प्रकरण पंजीबद्ध

ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
दमोह । लोकसभा निर्वाचन 2024 में आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान जिला दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर जी के आदेश अनुसार और जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र खरे के निर्देशन में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है. दिनांक 20 अप्रेल 2024 को दमोह आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी केशव प्रसाद गांधी द्वारा वृत ‘अ’ और वृत ‘ब’ के अंतर्गत आने वाले ग्राम किल्लाई , ग्राम बांसा तारखेड़ा, सागर दमोह बायपास पर परिराज ढाबा के पास और सागर मार्ग पर स्थित मां वैष्णो देवी ढाबा पर अवैध मदिरा के संग्रहण, विनिर्माण, विक्रय विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 50 पाव देशी मदिरा , 40 पाव विदेशी मदिरा, 4 बोतल बीयर, 55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 2600 kg महुआ लाहन विधिवत् जप्त किया गया है l कुल 9 प्रकरण धारा 34(1)( क) के आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए l जप्त सामग्री के अनुमानित कीमत 2,80,000/- रुपये है l
कार्यवाही में वृत हटा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अनुरोध सेन, वृत ‘ब’ प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार गोंड,आबकारी आरक्षक जगदम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button