मध्य प्रदेशराजनीति

खिलते कमल विधानसभा स्तरीय युवा संगोष्ठी का आयोजन 

युवा शक्ति देश समाज में परिवर्तन ला सकती है : धर्मेंद्र सिंह लोधी
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जबेरा विधानसभा के तेजगढ़ नगर के रेस्ट हाउस परिसर में विधान सभा स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में पूरे विधान सभा क्षेत्र के नवयुवकों द्वारा संवाद किया गया एवं आगामी दिनों में मध्यप्रदेश में लागू होने जा रही युवा नीति पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री दशरथ सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष रुपेश सेन जिले से आए पदाधिकारी भाजपा के जिला महामंत्री युवा मोर्चा प्रभारी पंडित सतीश तिवारी, जिला प्रभारी शुभम चौधरी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत यादव, युवा मोर्चा महामंत्री प्रिंस जैन, कार्तिक शेलार, जिला उपाध्यक्ष मनदीप यादव, दीपक मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी राहुल जैन, जिला आरटीआई प्रभारी ओम विश्वकर्मा द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष भरत यादव एवं युवा अनुराग नेमा ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश से दो कार्यक्रम आए हुए पहला कार्यक्रम है खिलते कमल जिसमे जिले की हर विधानसभा में विधानसभा स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है भाजपा के जिला महामंत्री युवा मोर्चा के प्रभारी सतीश तिवारी ने कहा युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है और युवा मोर्चा का कार्यकर्ता मिट्टी के बर्तन की तरह परिपक्व होने के बाद आगे चलकर भाजपा का हिस्सा होता है देश एवं प्रदेश के कई बड़े नेता पहले युवा मोर्चा का हिस्सा रह चुके हैं युवा नीति कार्यक्रम पर संगोष्ठी में पधारे सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं से जनसंवाद किया एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बताई गई नीतियों को प्रदेश युवा नीति में पहुंचाने की बात कही जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने संगोष्ठी में शामिल जबेरा विधानसभा के सभी युवाओं से आगामी दिनों में लागू होने जा रही युवा नीति में शामिल किए जाने हेतु उनके सुझाव, विचारो पर चर्चा की एवं युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करने की बात कहीं । कार्यक्रम में जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री दशरथ सिंह लोधी, भाजपा के जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी सतीश तिवारी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रिंस जैन, कार्तिक शेलार, जिला उपाध्यक्ष मनदीप यादव, दीपक मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी राहुल जैन, जिला कोषाध्यक्ष अनुराग नेमा, आरटीआई प्रभारी ओम विश्वकर्मा, आईटी सेल प्रभारी चेतन जैन, गुड्डू जैन जबेरा विधानसभा के मंडल तेजगढ़ मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह तेंदूखेड़ा मंडल अध्यक्ष शुभम जैन, बनवार मंडल अध्यक्ष रिंकू जैन, जबेरा मंडल अध्यक्ष बंटी दुबे, नोहटा मंडल अध्यक्ष भूपेश गंधर्व, तारादेही मंडल अध्यक्ष महेश यादव सभी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा की पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button