ग्वारीघाट से दस्तयाब कर नाबालिग को पुलिस ने परिजन के सुपुर्द
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापा l उमरियापान थाना अंतर्गत के ग्राम टोला निवासी यज्ञनारायण कुररिया ने उमरियापान थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखाई थी कि दिनांक 13 फरवरी 22 को 12:00 दिन के नाबालिक लड़का जिसकी उम्र 15 वर्ष है घर से बिना बताए कहीं चला गया है l जिसकी रिपोर्ट पर थाना उमरियापा मे अपराध क्रमांक 57/22 धारा 363 भादवि कायम कर वरिष्ठअधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया l पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा नाबालिक बालक को तत्काल तलाश कर दस्तयाब करने का आदेश देने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद के निर्देशन में उमरियापान थाना प्रभारी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा के द्वारा तत्परता से अपनी गठित टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालक की तलाश की गई l नाबालिग बालक को पुलिस द्वारा चंद घंटों के अंदर ग्वारीघाट जबलपुर से दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया गयाl उमरियापान थाना प्रभारी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा के द्वारा सराहनीय कार्य करने के लिए पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा गठित टीम को पुरस्कृत करने कहा गया है।



