मध्य प्रदेश

डीपीसी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । 5 सितंबर गुरुवार को डीपीसी केके डेहरिया ने नव साक्षरता अभियान, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, मध्यान्ह भोजन एवं FLN कार्यक्रम के तहत विकासखंड ढीमरखेड़ा के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
औचक निरीक्षण के दौरान डीपीसी सुबह 10.30 पर प्रा शा मंगेली पहुचे जहाँ पर सभी शिक्षक उपस्थित पाए गये, इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का अवलोकन कर बच्चों से बात की, साथ ही खेल मैदान मे लगी गाजर घास को नष्ट करने शाला प्रभारी को निर्देश दिये। एवं उपस्थित शिक्षकों को प्रथम उप राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर मनाये जाने वाले पर्व शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इसी क्रम डीपीसी द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला जमुनियाँ का निरीक्षण कर बच्चों से सवाल जवाब किये, साथ ही बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने एवं बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए शाला परिसर मे लगे पेड़ पौधों की छटाई कराने के आवश्यक निर्देश दिये ।

Related Articles

Back to top button