क्राइम

ट्रक से 26 गौवंश को छुड़ाया, एक आरोपी गिरफ्तार, ट्रक जप्त

सिलवानी । गुरुवार की रात्रि में सिलवानी तहसील के ग्राम मेहगवा खुर्द में ट्रक से गोवंश का अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओ ने जैथारी पुलिस चौकी को दी, पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर ट्रक से 26 गायों को छुड़ाकर गौशाला के सुपुर्द किया। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया, क्लीनर को पुलिस गिरफ्तार कर ट्रक को जप्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि में जैथारी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम मेहगवा खुर्द में बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओ ने ट्रक क्रमांक एमपी 16 एच 1624 से गौवंश के अवैध परिवहन की जानकारी पुलिस चौकी को दी जिस पुलिस चौकी प्रभारी एसएस सुल्या ने मौके पर पहुंचकर 26 गायों को छुड़ाकर डुंगरिया गौशाला के सुपुर्द कर दिया । और क्लीनर ख्वाजा अली पिता महबूब अली निवासी नागपुर को गिरफ्तार कर लिया और ड्राइवर फरार हो गया।
इस संबंध में एसडीओपी अनिल मौर्य ने बताया कि ट्रक से 26 गायों को जप्त किया गया। वाहन चालक और क्लीनर के विरुद्ध गौवंश अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वाहन मालिक और चालक और वाहन के कागजातो को जांच कर कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Back to top button