कृषिमध्य प्रदेश

गुब्बारे से खेत में गिरा यंत्र, किसानों में बम की आशंका से फैली दहशत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । गुरुवार की सुबह 11 बजे के करीब निकटवर्ती ग्राम सुमेर के एक खेत में आसमान में उड़ रहे एक गुब्बारे से थर्माकोल मै पैक एक यंत्र खेत में गिर गया और गुब्बारा उड़ गया जिससे दहशत फैल गई और आसपास के किसान बम गिरने की आशंका के चलते घबरा गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यंत्र को जप्त कर लिया तब किसानों ने राहत की सांस ली।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग द्वारा मौसम की जानकारी एकत्रित करने के लिए आसमान में गुब्बारे के माध्यम से एक यंत्र को छोड़ा जाता है जिसे रेडियोसोनडे कहते हैं यह एक छोटा उपकरण पैकेज है जो तापमान, आर्द्रता और वायुदाब को मापता है, यह उपकरण गुब्बारों की सहायता से ऊपरी वायुमंडल में प्रेषित किया जाता है। जैसे ही यह उपकरण ऊपर की ओर गति करता है वैसे ही यह मौसमी कारकों के मापन को भूमि पर स्थित केंद्रों की ओर प्रेषित कर देता है।
लेकिन किसी कारण से उक्त गुब्बारा नीचे की ओर आ गया और उसमें लटका हुआ उक्त रेडियोसोनडे खेत में गिर गया और गुब्बारा उड़ता हुआ कहीं और चला गया जिसे देखकर वहां पर किसान घबरा गया और उसने दूसरे लोगों को जानकारी दी कि आसमान से कोई गुब्बारे के सहारे बम पटका गया है जागरूक लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी यंत्र की तस्वीर और वीडियो बनाकर भेजी गई जिससे तस्दीक हुई कि वह रेडियोसोनडे है तब पुलिस उसे जब्त करके थाने ले आई। नीचे गिरने में थर्माकोल का बॉक्स टूट गया था। दिन भर उक्त यंत्र को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं लोग करते नजर आए।

आसमान मैं गुब्बारे के सहारे लटका रेडियोसोनडे

Related Articles

Back to top button