धार्मिक

गुरुओं को नमन कर श्रद्धा के साथ लक्ष्मीनारायण मंदिर में मनाई गई गुरु पूर्णिमा

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
साईंखेड़ा । गुरु के प्रति श्रद्धा, निष्ठा व सम्मान का प्रतीक गुरु पूर्णिमा पर्व बुधवार को तहसील सिलवानी के कस्वा सांईखेड़ा में लक्ष्मीनारायण मंदिर में पारंपरिक रूप से धूमधाम पूर्वक मनाया गया। इस दौरान ग्राम में बड़ी संख्या में भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक कर व बिल्वपत्र व जल चढ़ाकर गुरुपूर्णिमा पूजन किया। बुधवार को तड़के से ही ग्राम के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लग गई। भक्तों ने जल, बिल्वपत्र, भांग, धतूरा, मदार, नैवेद्य, फल पुष्ट आदि के साथ भोले शिव का भोग लगाकर जलाभिषेक किया। कस्वे के बाबा शिव मंदिर, बाजार मंदिर प्राचीन शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। कस्वे के लक्ष्मीनारायण बड़ा मंदिर में महंत श्री रामखेलावन दास जी महाराज का उनके शिष्यों ने एवं उपस्थित ग्रामीणों ने छाया चित्र की पूजन कर श्रद्धा जताई।
लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी शिवकुमार शुक्ला ने गुरु पूर्णिमा का बताया महत्व, परम पूज्य गुरुदेव श्री रामखेलावन दास जी के संपूर्ण व्यक्तित्व और गुरु पूर्णिमा के पर्व पर प्रकाश डाला। कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु और शिष्य परंपरा का दिन है । गुरु का अर्थ होता है अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले,श्री रामखेलावन दास जी का संपूर्ण व्यक्तित्व इसी पर आधारित रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button