मध्य प्रदेश
गैस के दाम फिर बढ़े:50 रुपए के उछाल के साथ 1066.50 रुपए हुआ दाम
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। मप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव चल रहे है । ऐसे में एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि कर दी गई है। गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर महंगा होने से आम आदमी की जेब पर असर पड़ना तय है। एमआर गैस एजेंसी के वितरक एवं समाजसेवी मोहनलाल ललवानी, मैनेजर नरेश शर्मा, अमन गैस एजेंसी के वितरक संजीत सिंह जाट संजू ,अमन जाट ने बताया कि गैस के दामों में 50 रुपये की वृद्धि हुई है। बुधवार 6 जुलाई से 14 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस के दाम में 50 रुपये की वृद्धि हो गई है।
रायसेन में कल तक घरेलू सिलेंडर का दाम 1016. 50 पैसे था। आज से 50 रूपये बढ़कर 1066.50 पैसे हो गई है। उपभोक्ता शीला सोनी,सरोज अहिरवार ,सारिका धाकड़ ने कहा कि सरकार को घरेलू गैस के दामो पर नियंत्रण रखना चाहिए। क्योंकि गरीब और अमीर सबको इसकी जरूरत है।



