विद्युत विभाग की लापरवाही, बिजली के करंट से आदिवासी युवक की मौत
सिलवानी । सिलवानी तहसील के ग्राम तुलसीपार कॉलोनी के दीपेश आदिवासी पिता लखन आदिवासी अवैध कनेक्शन के कारण तार फेंसिंग में करंट से गाय बकरी ऐसे अन्य कई जानवर मौत के मुंह में समा गए और डर के कारण तार फेंसिंग के पास किसी ने भी हिम्मत नहीं जुटाई क्योंकि करंट का पता नहीं चल रहा कि करंट कहां से आ रहा है। गांव के लोगों ने फोन पर बताया कि यह बहुत दर्दनाक घटना घटना हुई है । उक्त घटना के समय जब चिल्ला पुकार हुई तो हलकेवीर रैकवार नामक व्यक्ति आया और उसने तत्काल आकर लड़के की बहू और पिता को बचाने का काम किया जिन का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। गांव की मुख्य ट्रांसफार्मर से तीन कनेक्शन अटल ज्योति के खंभों के सहारे खेतों पर पहुंचे हैं जिस खम्भे से करंट नीचे उतरा है उस खंभे में जीआई तार लगा हुआ है और वह जीआई तार फेंसिंग से टच है और जो डोरी ऊपर अटल ज्योति के खंभे से बंधी हुई है उसी डोरी में कट लगा हुआ है और करंट नीचे तक प्रभावित हुआ और उसके बाद जो तार फेंसिंग थी उस तार फेंसिंग से दो गाय दो बकरी और एक व्यक्ति की मौत हुई। जो पशु मृत्यु हुए वह काफी दूरी पर है इससे साफ जाहिर होता है कि करंट चारों तरफ के खेतों में था। विद्युत मंडल बम्होरी में जब जानकारी ली तो 2 लोगों के कनेक्शन पाए गए और एक व्यक्ति का कनेक्शन नहीं पाया गया है। N 2180012339 राधेश्याम रघुवंशी/बाबूलाल, N 2180019420 रामनाथ /छोटेवीर का कनेक्शन है अन्य तीसरे व्यक्ति का कोई कनेक्शन नहीं है।



