ग्रामीण क्षेत्रों में फर्जी तरीके से बनाए जा रहे बीड़ी परिचय पत्र कार्ड
पात्रता पर्ची का लाभ लेने के लिए दलाल हुए सक्रिय
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । ऐसा ही मामला सामने आया है जो कि बीड़ी परिचय पत्र ग्रामीण क्षेत्रों में दलालों के माध्यम से बड़ी संख्या में बनाए जा रहे बड़ी रकम देकर जो कि यह झांसा दिया जाता है कि यह बीड़ी परिचय पत्र यदि आपका बन जाएगा तो इसके द्वारा राशन पात्रता पर्ची मिल जाएगी । गरीब हितग्राही इसी के झांसे में आकर दलालों को पैसे देकर फर्जी परिचय पत्र बनवा लिया जाता है जबकि बीड़ी परिचय पत्र रजिस्टर्ड ठेकेदारों के द्वारा फार्म भरकर दिया जाता है और यह श्रम मंत्रालय से बनाया जाता है। लेकिन दलाल के माध्यम से फर्जी तरीके से मोहन दुकान मझोली की सील बनवाई गई और उस कार्ड में सील लगाकर दलाल के माध्यम से हस्ताक्षर कर हितग्राही को दिया जाता है फिर हितग्राही द्वारा उसी परिचय पत्र को लेकर जनपद कार्यलय या नगरी निकाय आवेदन करने पात्रता पर्ची के लिए जाता है और राशन पर्ची बनवाने के लिए आवेदन करता है तो उसकी राशन पर्ची किसी कारण बस नहीं बन पाती है तो सीएम हेल्पलाइन 181 में शिकायत करता है मामला जब खाद्य कार्यालय जाता है तो वहां पर बैठे ऑपरेटर द्वारा इस कार्ड को लेकर संसय पैदा होती है जानकारी जुटाने में लग जाता है तो पता चलता है कि यह सभी फर्जी तरीके से दलालों के माध्यम से बनाए जा रहे है पत्रकारों ने मोहन दुकान मैनेजर से बात की गई तो उनका साफ कहना है कि यह कार्ड हमारी दुकान द्वारा जारी नहीं होते यह श्रम मंत्रालय कार्यालय सिहोरा से जारी किए जाते हैं यह पूरी तरीके से अवैध है।
इस संबंध में मोहन दुकान मैनेजर का कहना है कि इस प्रकार के कार्ड हमारी बीड़ी दुकान सेंट्रल इंडिया टू बी प्राइवेट लिमिटेड बीड़ी ब्रांच कंपनी मझोली से नहीं बनाए जाते यह कार्ड श्रम मंत्रालय द्वारा बनाए जाते हैं यह पूर्ण तरीके से अवैध है।



