मध्य प्रदेश

चैनपुर गांव में आदिवासी युवक की मौत का मामला, मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान


पुलिस अधीक्षक से मांगा जवाब
सिलवानी । मप्र मानव अधिकार आयोग के सदस्य राजीव कुमार टंडन ने सिलवानी तहसील के ग्राम चैनपुर गमें आदिवासी युवक की मौत के मामले में संज्ञान लिया है और रायसेन पुलिस अधीक्षक से उक्त प्रकरण में जवाब मांगा है। सिलवानी थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी जैथारी के चैनपुर गांव में 22 अगस्त को 28 वर्षीय श्रीराम आदिवासी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस श्रीराम आदिवासी को जूते से मारते हुए । पुलिस चौकी तक ले गई थी। बाद में उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। गांव के शिवमंदिर में कथा के दौरान अभद्रता पर सरपंच प्रतिनिधि पप्पू ठाकुर ने उसकी शिकायत पुलिस में की थी। इसके बाद पुलिस उसे पीटते हुए चौकी ले गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, रायसेन से प्रकरण की जांच कराकर घटना के संबंध में प्रतिवेदन मांगा है।

Related Articles

Back to top button