मध्य प्रदेश

छात्र- छात्राओं ने रैली निकालकर नशा मुक्ति को लेकर किया जागरूक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l नशा मुक्ति अभियान के तहत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उमरियापान में सेक्टर प्रभारी मंजू मिश्रा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ छात्र छात्राओ ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली। एएसआई मानसिंह मार्को ने उपस्थित छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। नशा करने से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया । एएसआई ने छात्र छात्राओं से कहा कि अपने अपने गांवों में भी नशा न करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने को कहा । इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को नशा न करने के लिए जागरूक करते हुए शपथ दिलाई।
इस दौरान सुपरवाइजर मंजू मिश्रा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमंत्री चौरसिया, संगीता चौरसिया, अर्चना चौरसिया, भारती चौरसिया, मीना गुप्ता, सुमन ढीमर, रजनीगंधा दाहिया, रेखा, मीरा, यशोदा, मुकेश, नीतेश चौरसिया, शाश्वत चौरसिया विद्यालय के स्टाफ सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button