धार्मिक
जनपद अध्यक्ष ने मटेना माता दरबार मे कन्याओं का पूजन कर विशाल भंडारे का किया आयोजन
हजारों की संख्या में पहुँचे श्रद्धालु
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । नवरात्रि के पहले दिन सगरा रोड़ के समीप प्रसिद्ध मटेना माता दरबार में जनपद पंचायत अध्यक्ष जबेरा प्रतिनिधि विनोद राय द्वारा विधि विधान से माता का पूजन कर चौखट पूजन किया। इसके उपरांत जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने हजारों कन्याओं का पुष्पवर्षा एवं चुनरी उड़ाकर पूजन किया गया। उसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर जनपद अध्यक्ष आभा राय विनोद राय ने 1100. कन्याओं का पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। नवरात्रि के पहले दिन मंटेना माता धाम से चौखट पूजन का शुभारंभ किया गया, जबेरा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा करीब 90 दिनों तक जबेरा विधानसभा के प्रत्येक घर मे जाकर चौखट पूजन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों सहित श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।


