धार्मिक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मझौली द्वारा हिंदू नव वर्ष मनाया गया
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मझौली खंड के द्वारा हिंदू नव वर्ष के रूप में स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाया गया। बुधवार को मझौली नगर की वीर शिवाजी तरूण व्योसाई शाखा में वर्ष प्रतिपदा उत्सव व भारतीय नववर्ष मनाया गया एवं आध सरसंघ चालक प्रणाम हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रविकांत विश्वकर्मा खण्ड कार्यवाह का बौद्धिक प्राप्त हुआ । इस कार्यक्रम में श्रीकांत जैन नगर कार्यवाह, लोमेश चौरसिया, अमित सोनी, ललित चौधरी, दीपक सेन, राकेश मयंक, आभाष, सचिन, सुरेंद्र चक्रवर्ती आदि उपस्थित रहे।



