हिंदू नववर्ष और नवरात्रि पर 32 किमी मोटरसाइकिल में भगवा ध्वज बांधकर यात्रा निकाली
रिपोर्टर : नरेन्द्र राय
सिलवानी । हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् 2080 गुड़ी पड़वा और नवरात्रि के उपलक्ष्य में चंदन पिपलिया से मोटरसाइकिल में झंडा बांधकर यात्रा शुरू हुई, झंडा यात्रा ग्राम बेरुआ में ग्रामवासियों के द्वारा फूल मालाओं से यात्रा धर्म प्रेमी लोगों का किया स्वागत, यात्रा इसी क्रम में चलती हुई यात्रा का बीकलपुर में भी हुआ स्वागत, जैथारी कोलुआ, छींद, फुलमार जैसे यात्रा प्रतापगढ़ संकट मोचन मंदिर में पहुंची प्रतापगढ़ के ग्रामीणों द्वारा सभी यात्रियों को जलपान कराया । इसके उपरांत यात्रा शुरू हुई मरेहठी शिशु मंदिर के भैया बहनों द्वारा सभी को झंडा यात्रा वाले लोगों को जल पिलाया तिलक लगा कर स्वागत किया। खमरिया पौड़ी ग्राम चैनपुर में जाकर यात्रा का समापन हुआ।
इस यात्रा में कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला राजेंद्रसिंह राजपूत जिला बरेली, बजरंग दल, रामायण मंडल, राजा राज प्रतापसिंह अध्यक्ष प्रतापगढ़, उपाध्यक्ष रामलखन बड़कुल चंदनपिपलिया, रविशंकर राय, सोनू राठौर एवं बड़ी संख्या में बजरंगी, हिंदू भाई भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल, जयदीप पटेल, बजरंग दल के कार्यकर्ता चंदन पिपरिया सरपंच भगवान सिंह, चैनपुर सरपंच रामदेवी, प्रतापगढ़ सरपंच सविता बाई राय, बीकलपुर सरपंच दीपक कुमार रघुवंशी, छींद सरपंच सविता मेहरा, चंद्रपुरा सरपंच लक्ष्मीबाई, सरपंच प्रतिनिधि भगवा ध्वज यात्रा में उपस्थित रहे भगवा ध्वज यात्रा फूल मालाओं के साथ लोगों ने किया स्वागत।




