जबलपुर को 7 विकेट से हराकर कटनी ने जीता मैच, बनारस और कटंगी के बीच आज खेला जाएगा तीसरा लीग मैच
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l उमरियापान के अँधेलीबाग स्टेडियम में सोमवार को स्वार्गीय मुरारी लाल चौरसिया ( कल्लू भैया) की स्मृति में खेली जा रही अंतर्राष्ट्रीय संतोष ट्रॉफी का दूसरा लीग मैच जबलपुर क्लब और डीसीए कटनी के बीच खेला गया। कटनी की टीम ने सात विकेट से जबलपुर को हराकर मैच जीत लिया है। आज प्रतियोगिता का तीसरा लीग मैच बनारस क्लब और MS कटंगी के बीच खेला जाएगा।
जबलपुर की टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोने के बाद 130 रनों के स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटनी की टीम के खिलाडियों ने 14वें ओवर में 3 विकेट खोकर 7 विकेट से इस मैच को जीत लिया है। कटनी के खिलाड़ी मनीष कश्यप को मैन ऑफ द मैच में भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे एवं अश्वनी शुक्ला द्वारा पुरस्कार दिया गया । मैन आफ द मैच स्वर्गीय रविंद्र कुमार पांडे की स्मृति में उनके पुत्र विराट पांडे द्वारा रखा गया है l
इस दौरान खेल विकास समिति अध्यक्ष आशीष चौरसिया, मास्टर शिवकुमार चौरसिया, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, अश्वनी शुक्ला, पचपेढी सरपंच शिवचरन पटेल, उपसरपंच विवेक ( रिंकू मिश्रा ),, सिध्दार्थ दीक्षित, विराट पांडे, पुरुषोत्तम पांडेय, कमलेश चौरसिया, ओमप्रकाश पटेल, राजेश चौरसिया, मोहन चौरसिया, मदन चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, जगन्नाथ मांझी, सुशील पटेल, संदीप चौरसिया, मिकी, लकी, वैभव, शिवाल अरोरा, हिमांशु चौरसिया, शैंकी चौरसिया, गोल्डी चौरसिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।



