तेन्दूखेड़ा एवं सांगा सहकारी समितियों में धान की खरीदारी हुई आरम्भ
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
तेन्दूखेड़ा । संपूर्ण मध्यप्रदेश में इस समय धान खरीदी प्रारम्भ हो चुकी है। सरकार द्वारा जगह जगह खरीदी केंद्र बनाए हैं जहाँ कुछ स्व सहायता समूहों द्वारा तथा कुछ केंद्रों में समितियों द्वारा खरीदी की जा रही है। सरकारी नियम अनुसार खरीदी की जा रही है। किसानों 1 द्वारा स्लाट बुक किया जाता है तथा किसान स्वतंत्र रहता है कि उसे धान कहा ले जाना ओर 7 दिवस के अंदर किसान अपनी धान खरीदी केंद्र पर ले जाता है और अपनी धान को बेच देता है। तेन्दूखेड़ा कृषि उपज मंडी में भी धान खरीदी शुरू कर दी है। कृषि उपज मंडी में तेन्दूखेड़ा एवम साँगा की दो सहकारी समितियों द्वारा धान खरीदी का काम किया जा रहा है।इन समितियों के अंतर्गत आने वाले किसान अपनी धान लेकर आ रहे हैं और अपनी धान को बेच रहे हैं।
तेन्दूखेड़ा समिति के कार्यकर्ता दालचंद साहू ने बताया कि आज दिनाक तक 10 किसानों ने अपनी फसल बेची हैं और अभी तक 648 क्विंटल 80 किलो धान की खरीदी की गई है और 256 क्विंटल धान का परिवहन किया जा चुका है। वही सांगा समिति के कार्यकर्ता पाटु महराज ने बताया कि सांगा समिति के अंतर्गत आज दिनाक तक 5 किसानों ने अपनी धान को बेचा हैं जिसमे 256 क्विंटल 40 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। मौके पर मिले किसानों ने बताया कि उस बार सरकार ने बड़े सख्त मापदंड बनाये हैं जिनमे हमारी फसल को रिजेक्ट होना पड़ता है। किसानों ने सरकार से अपील की है कि मापदण्डो में कुछ रियायत बरती जाए। जिससे सर्वेयर हमारी फसल को पास कर सके।



