बेकाबू कार गड्ढे में गिरी, दो की मौत, एक ने मौके पर तो दूसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

विदिशा । एमपी के विदिशा जिले में एक सड़क हादसे में दो युवक की मौत का मामला सामने आया है। दोनों युवक शमशाबाद के रहने वाले थे। शमशाबाद से युवक बेरसिया घूमने के लिए अपनी मारुति आर्टिका कार से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक कार अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में जा गिरी जिसके बाद कार ने तीन-चार पलटी खाकर गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, बाकी अन्य लोगों को हल्की चोटें आई। गंभीर रूप से घायल युवक को बैरसिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां हालत ज्यादा गड़बड़ होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया। प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उस युवक ने भी दम तोड़ दिया।
बताया गया कि रविवार की शाम को शमशाबाद के कुछ दोस्त मिलकर बेरसिया घूमने जा रहे थे। बेरसिया रोड पर हिनोतिया के आगे पुलिया पर गड्ढे में उनकी कार बेकाबू होकर पलट गई। कार में बैठे विपिन राजपूत पिता पर्वत राजपूत उम्र 18 साल की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि गंभीर रूप से घायल अंशु साहू को बेरसिया हॉस्पिटल से भोपाल रेफर कर दिया गया। प्राइवेट हॉस्पिटल में अंशु का निधन हो गया ।
वही कार में बैठे अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। विपिन राजपूत चार बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। विपिन ने इस साल 12वीं पास की थी। इसके पिता मेहनत मजदूरी करते हैं वही पहले पार्षद हेमंत साहू के दो बेटियों के साथ अंशु साहू दूसरे नंबर का इकलौता लड़का था। इकलौते बेटा के निधन की खबर हेमंत साहू के दो बेटियों के साथ अंशु साहू दूसरे नंबर का इकलौता लड़का था। इकलौते बेटा के निधन की खबर सुनकर दोनों बहनों व परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल था ।



