मध्य प्रदेश

सदभावना दिवस पर पदाधिकारी व कर्मियों ने ली प्रतिज्ञा

सिलवानी। गुरुवार को जनपद शिक्षा केंद्र कार्यालय में सद्भावना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय अंतर्गत सभी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित होकर एक साथ प्रतिज्ञा ली कि मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक, एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊंगा। इस दौरान बीआरसीसी शैलेन्द्र यादव, मजहबी सिद्दीकी, दुर्गा लोधी, लक्ष्मी नारायण मालवीय, शरद बेले, धर्मेंद्र रघुवंशी, दिली पथ, राजपूत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button