मध्य प्रदेश

बिजली संकट : नगर में मेंटेनेंस और ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती भीषण गर्मी में कर रही बेहाल

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन
बैशाख माह की गर्मी उमस भरी भरी तपन से परेशान हैं।दोपहर के वक्त कूलर पंखों की हवा भी बेअसर साबित होने लगती है। ऐसे में गोपालपुर, खरगावली ,खण्डेरा बिजली फीडर के अंतर्गत आधा शहर आग उगलती गर्मी से होता रहा परेशान।
आग उगलती गर्मी के सितम से लोग परेशान हो रहे हैं।वहीं दूसरी ओर बिजली कंपनी के अधिकारी लाइनमैन भी बिजली कटौती करके परेशानी में डाल रही है। आधे शहर को यह समस्या गोपालपुट, दरगाह ,खरगावली साँचेत बिजली सबस्टेशन फीडर की वजह से उठाना पड़ती है।
बार बार हो रही ट्रिपिंग….आमजन हो रहे परेशान…..
शहरी ग्रामीण क्षेत्रो के फीडर पर सबसे अधिक बिजली की ट्रिपिंग होने के साथ खराबी की समस्या बनी रहती है। 3 दिन के अंदर बुधवार गुरुवार को दूसरी बार ट्रांसफार्मर खराब हुआ। इस वजह से 5 घंटे तक आधा शहर आग उगलती गर्मी के बीच दोपहर से रात तक परेशान होता रहा। इस समय शादियों का सीजन होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के अघोषित कटौती की जा रही है।
बुधवार को खण्डेरा खरगावली बिजली सब स्टेशन अंतर्गत फीडर से दोपहर 1.30 बजे बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। इसके बाद बिजली देर शाम तक वापस नहीं आ सकी थी। इस कारण लोग गर्मी से बेहाल होकर परेशान होते रहे।बुधवार को गर्मी के तेवर काफी अधिक देखने को मिल रहे थे। ऐसे में बिजली बंद होने से लोग पसीने में तर बतर होते रहे। बिजली कंपनी के अधिकारियों से जानकारी ली गई तो मालूम हुआ कि ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने की वजह से बंद हुई है। उक्त ट्रांसफार्मर शनिवार को भी फाल्ट होने की वजह से सात घंटे बिजली बंद रही थी। उस समय बिजली कर्मचारियों ने जैसे तैसे करके दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया वह भी लोड नहीं लेने की वजह से बिजली सप्लाई को चालू नहीं रख सका था।
बिजली कर्मचारियों ने किसी तरह से रात 12 बजे उसको चालू किया था जो अभी तक चल रहा था। लेकिन बुधवार को दोपहर 1:30 बजे फिर उसमें खराबी आने की वजह से बंद हो गया। इस कारण से बिजली कंपनी ने बुधवार को फिर से दूसरा ट्रांसफार्म लगाने की कार्रवाई 4 बजे से शुरू कर दी थी जो देर शाम तक चलती रही।
ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती कर रही परेशान….
इस समय जहां शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से आमजनों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब नगर में भी बिजली संकट देखने को मिल रहा है। हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में कोयला संकट के चलते हुए बिजली कटौती की जा रही है। इसका असर साँची विकासखंड के गांव में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। जहां पर 5 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जा रही है।
आधा शहर रहा प्रभावित….
पिछले दिनों एसपी ऑफिस के सामने11 केवीए बिजली तार टूट जाने की वजह से बिजली फीडर बंद रहने की वजह से दोपहर से शाम तक नई पुरानी बस्ती क्षेत्रों नगर का पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, पुरानी सब्जी मंसहित बाजार प्रवाहित रहे।

तकनीकी खराबी आ जाती है….
ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ जाती है। इस वजह से दूसरा ट्रांसफार्मर बदला गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में लोड सेडिंग की वजह से सप्लाई बाधित हो रही है।
-एसके पटेल एई बिजली कंपनी ग्रामीण

Related Articles

Back to top button