जीवामृत बीजामृत एवं अश्वगंधा, मूसली, कलौंजी एवं प्राकृतिक खेती को लेकर प्रशिक्षण सम्पन्न
सिलवानी । सोमवार को जनपद पंचायत सिलवानी के सभागार में आत्मा योजना अंतर्गत प्राकृतिक कृषि पर आधारित कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।
जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र से कृषि वैज्ञानिक डॉ स्वप्निल दुबे एवं रंजीतसिंह राघव एवं कृषि विभाग से प्रभारी एसडीओ नफीस अहमद एवं आत्मा योजना अंतर्गत बीटीएम रघुवीर सिंह कुशवाहा एवं उद्यान विभाग से मनोज साहू एवं उनकी टीम एवं सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि सभापति विनोद शाह, नमामि नर्मदे प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकृष्ण रघुवंशी, प्रगतिशील कृषक मनमोहन रघुवंशी, कुंदन पटेल, योगेंद्र रघुवंशी एवं विकासखंड के सभी प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित थे । कृषकों को जैविक खेती योजना अंतर्गत जीवामृत बीजामृत एवं अश्वगंधा, मूसली, कलौंजी एवं प्राकृतिक खेती को किस प्रकार क्रियान्वयन किया जाए इसके बारे में बताया गया ।



