करौंदी आश्रम में मनाया गया ज्ञानयुग दिवस

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भावातीत ध्यान के प्रणेता ब्रम्हलीन महर्षि महेश योगी की 109वीं जयंती करौंदी स्थित महर्षि वेद विज्ञान विधापीठ आश्रम में ज्ञानयुग दिवस के रूप में मनाई गई । शुभारंभ वैदिक मंत्रोपचार के बीच गुरू परंपरा के तैलीय चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण से किया गया। वैदिक पंडितों ने शांति पाठ किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महर्षि महेश योगी जी ने प्रत्येक मानव में चेतना जाग्रत करने और उसे स्थायित्व देने के लिए भावातीत ध्यान की एक सरल, सहज एवं प्रयास रहित पद्धति विश्व को प्रदान की है । इसके प्रतिदिन सुबह एवं शाम अभ्यास करने से शारीरिक व मानसिक लाभ प्राप्त होता है । कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, समाजसेवी राजेश ब्यौहार, विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, महर्षि विवि के मानवेंद्र पांडे, विधापीठ प्रभारी अरविंद सिंह, सहप्रभारी रतिभान सिंह, रामदरश यादव सहित आश्रम परिवार की उपस्थिती रही।



