ट्रक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, 2 की मौत, एक रेफर
घंटों लगा रहा दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर जाम, पुलिस ने मौके पहुंचकर खुलवाया
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । रविवार की दोपहर में जबलपुर-दमोह स्टेट हाईवे पर सिंग्रामपुर के तीन किलोमीटर आगे जंगल के पास 18 चक्का ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार एक की घटनास्थल पर मौत हो गई, दूसरे सवार ने जबेरा अस्पताल में दम तोड़ा और तीसरे को गंभीर चोट लगने के कारण 108 की मदद से जबलपुर रेफर कर दिया गया।
मामला सिंग्रामपुर जबेरा के बीच का है, जहां बाइक सवार एक बाइक पर जबेरा की ओर जा रहे थे, वहीं जबेरा से ट्रक जबलपुर की ओर जा रहा था। दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है। मृतक की पहचान सूरज ठाकुर पिता मुन्ना ठाकुर निवासी सिंग्रामपुर, भल्लू झारिया पिता कंछेदी झारिया उम्र 28 वर्ष निवासी सिंग्रामपुर की मौत हो गई। तीसरा घायल शिवराज पिता अरविंद उम्र 24 वर्ष को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। मौके पर जबेरा थाने के सब इंस्पेक्टर सियाराम सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष खरे आरक्षक प्रताप, सैनिक, 100 डायल से आरक्षक अजय, पायलट राहुल और सिग्रामपुर चौकी से प्रधान आरक्षक राजेश चौबे सहित पुलिस ने घंटों लगे जाम स्टेट हाईवे को खुलवाने में सहयोग किया । वहीं परिजनों को मौके पर पहुंचने पर मृतक को जबेरा पीएम के लिए पहुंचाया गया। जहां पंचनामा, पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर कार्रवाई जारी है।



