डेढ़ वर्ष से अतिरिक्त प्रभार में चल रहा आंगनबाड़ी केंद्र दशरमन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l महिला एवं बाल विकास परियोजना ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम दशरमन में डेढ़ वर्ष से अधिक का समय बीतने के बाद भी आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन अतिरिक्त प्रभार के द्वारा किया जा रहा है दो केंद्रों की जम्मेदारी के कारण कार्यकर्ता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड नंबर 18 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में पूर्व में ममता नामदेव पदस्थ थी 4 जुलाई 2021 को उनकी सेवानिवृत्त होने के बाद महादेवी मिनी आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थ माया सोनी को केंद्र की व्यवस्थाएं बनाने के लिए अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई शासन की विभिन्न प्रकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं विभागीय कार्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जाते हैं एक कार्यकर्ताओं को डेढ़ वर्ष से अधिक समय से अतिरिक्त प्रभार देकर दोगुना काम लिया जा रहा है विभागीय कार्यों की व्यस्तता को लेकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से भी परेशानी होती है जिससे कहीं ना कहीं सरकार की महिलाओं के प्रति मनसा पर प्रश्नचिन्ह भी बन रहा है इस संबंध में पर्यवेक्षक मीना तिवारी ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति के संबंध में दावा आपत्ति लगे होने के कारण नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई मामले का निर्णय जिला चयन समिति को लेना है सीटू मीटू यूनियन की तहसील अध्यक्ष मधुबाला गर्ग के अनुसार परियोजना अंतर्गत खिरवा दशरमन, कोकोडबरा, कुंसरी तिलमन तकरीबन आधा दर्जन ग्रामों में कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति पर अधिकारियों के द्वारा लापरवाही की जा रही है जिससे महिला कार्यकर्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं लंबा समय बीतने के बावजूद नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय न ले पाना पूर्ण रूप से लापरवाही को दर्शाता है।
इस संबंध में आरती यादव परियोजना अधिकारी ढीमरखेड़ा का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया जिला चयन समिति के संज्ञान में हैं नियमानुसार जल्द ही व्यवस्था बनाई जाएगी l



