मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में 47 जोडे परिणय सूत्र में बंधे
जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा प्रागंण में हुआ आयोजन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l इस योजना का मुख्य यही उद्देश्य है कि जो गरीब परिवार है उनकी बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना। ऐसे कई परिवार होते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपनी बेटी की शादी करवाने के लिए असमर्थ होते हैं , उन्ही की शादी के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लागु किया गया है। इस योजना के अंतर्गत शादी कराने के लिए लड़की की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक और लड़के की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए। इस योजना के माध्यम से कई लड़कियाँ जिसकी शादी नहीं हुई है व जिसकी तलाक हो चुकी है या फिर कोई विधवा है और उनकी शादी नहीं हो पा रही है , उनकी शादी इस योजना के माध्यम से होगी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत उन गरीब परिवारों को 51 हजार रूपये आर्थिक सहायता के रूप में दिया जायेगा। जिससे वे अपनी जिंदगी ख़ुशी से व्यतीत कर सकेंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जनपद पंचायत ढीमरखेडा में सोमवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्ण विधि विधान से वैदिक मंत्रोपचार के बीच 47 जोडे परिणयबद्ध हुए। इस अवसर पर सभी जोडों को योजना मुताबिक 38 हजार की गृहस्थी सामग्री व 11 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रशानिक अधिकारी एसडीएम नदीमी शीरी, तहसीलदार प्रियंका नेताम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद पाण्डेय, केपी परौहा, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, उपाध्यक्ष दुर्गा पटेल, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, राजेश चौरसिया, जिपं सदस्य कविता राय, प्रियासिंह, पंकज राय, मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, राकेश त्रिपाठी, प्रकाश बागरी, सुधासिंह, जनपद सदस्य अटल बिहारी वाजपेयी, संतोष दुबे, पारश पटेल, सरपंच अटल ब्यौहार, जयपाल सिंह, मंडल महामंत्री आशीष चौरसिया, सचिव सतीश गौतम, आदित्य दुबे,शैलेन्द्र परौहा, उदय यादव, अनिल दीक्षित, प्रकाश सेन, शिवचरण पटेल, उपसरपंच विवेक ( रिंकू) मिश्रा, जागेश्वर सोनी, बंटी पटेल, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, सरपंच संजय दाहिया आदि सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणजन मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन के साक्षी रहे । इस दौरान वर एवं वधू पक्ष के रिश्तेदार भी मौजूद थे ।



