मध्य प्रदेश

सर्वदलीय संचालन समिति बनाकर सरकार पर बनाएंगे दबाब, धरने के 48 वें रविवार जिला समिति की घोषणा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान  l  आंदोलन करते 11 माह गुजर जाने के बाद अपने धरने के 48 वें रविवार को लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने घोषणा की कि आगामी 9 सितंबर को सिहोरा में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जावेगी जिसमें एक सर्वदलीय समिति गठित करने का प्रयास किया जाएगा जो जिला आंदोलन को सिहोरा जिला बनने तक जारी रखेगी। समिति ने संकल्प दोहराया कि जब तक सिहोरा जिला नही बन जाता आंदोलन जारी रखा जाएगा।
*अब वर्षगाँठ मनाएँगे:-* समिति के विकास दुबे, मानस तिवारी, अमित बक्शी ने कहा कि समिति ने पूर्व के 50 वें धरने पर अनशन के निर्णय में परिवर्तन किया है अब यह अनशन आंदोलन के एक वर्ष पूर्ण होने पर 9 अक्टूबर को होगा।इस अनशन के बाद सरकार से दो दो हाथ करने आंदोलन को उग्र किया जाएगा।
*मुख्यमंत्री कार्यालय ने जबाब देना किया बंद:-* समिति के अनिल जैन, रामजी शुक्ला,कृष्ण कुमार क़ुररिया ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को कोई भी पत्र प्रेषित करने पर उनके कार्यालय प्रमुख को पत्र को संबंधित विभाग को कार्यवाही हेतु भेजकर आवेदक को सूचना देने का नियम है।पर शिवराज सरकार के कार्यालय ने अब सिहोरा जिला के धरने के बाद प्रेषित ज्ञापन की पावती भेजना बंद कर दी है।सरकार की सिहोरा के प्रति ऐसी सोच को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।
        48 वें धरने में नत्थू पटेल, रामलाल यादव, पन्नालाल, अजय कुमार, रजनीश उपाध्याय सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button