मध्य प्रदेश

ताराबाई की पेंशन मामले में मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर से 15 दिन में मांगा जवाब

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । नगर के वार्ड 13 निवासी वृद्धा ताराबाई को मृत बताकर उसकी पेंशन बंद करने के मामले में मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में कलेक्टर रायसेन से 15 दिन जवाब मांगा है। आयोग ने कलेक्टर से कहा है कि वृद्ध महिला को देय विधवा / वृद्धावस्था पेंशन को प्रारंभ कराएं साथ ही वृद्धावस्था पेंशन बंद करने में शामिल गलती करने वाले नगर पालिका रायसेन के कर्मचारियों पर भी नियमानुसार कार्रवाई करवाएं।
ज्ञातव्य है कि नगर पालिका ने तारा बाई पत्नी स्व. सूरज सिंह भदौरिया को मृत बताकर उसकी वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी थी। महिला पेंशन के लिए जब पंजाब नेशनल बैंक पहुंची, तो पता चला कि नगर पालिका ने एक पत्र देकर उनकी पेंशन बंद कर दी है। इस मामले की खबर को मृगांचल एक्सप्रेस ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
अब यह विधवा वृद्ध महिला खुद को जिंदा साबित करने के लिए भटक रही है। हालांकि ताराबाई के सारे दस्तावेज भी दोबारा नगर पालिका में जमा करा दिए गए हैं, लेकिन ताराबाई को पेंशन शुरू नहीं हो पाई है।

इस मामले को विस्तार से जानने के लिए क्लिक करे

वृद्ध महिला की गुहार, में जिंदा हूं साहेब…. मुझे पेंशन दिलवा दो परेशान हूं….

Related Articles

Back to top button