क्राइम

थाना प्रभारी ने किसान से की मारपीट, नागरिकों किया चक्काजाम मौके पर एसडीओपी, तहसीलदार


पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
थानाप्रभारी पर एफआईआर की मांग
सिलवानी।

षुक्रवार की सुबह नगर के बजरंग चैराहे पर नवागत थानाप्रभारी भारतसिंह ने धान ले जा रहे किसान के साथ सिविल में अकारण ही मारपीट कर दी, वही अन्य वाहन चालकों के साथ भी अभद्रता कर मारपीट की गई। जिससे गुस्सायें किसानों और नागरिकों ने राजमार्ग के बजरंग चैराहे पर अपने वाहन खडे कर चक्काजाम लगा दिया एवं पुलिस तानाषाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
चक्काजाम की जानकारी लगते ही एसडीओपी राजेष तिवारी, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा पहंुचे और उपस्थित लोगों को समझाने का प्रयास किया। उपस्थित लोग थाना प्रभारी भारतसिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर अड़े हुये है। एसडीओपी राजेष तिवारी ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही का आष्वासन दे रहे है परंतु नागरिक मानने तैयार नहीं है। वह कार्यवाही होने के बाद ही चक्काजाम खत्म करने की बात पर अडे हुये है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी भारतसिंह षुक्रवार की सुबह सिविल डेस में बजरंग चैराहे पहुंचे और अखलेष चैरसिया जो कि अपने टेक्टर टाली से धान लेकर मंडी जा रहे थे उनके साथ जमकर लात घूसों से मारपीट की। वही अन्य वाहन चालकों के साथ भी अभद्रता कर मारपीट की गई जिससे गुस्सायें किसान एवं नागरिकांे ने बजरंग चैराहे पर चारो मार्गो पर वाहन खडे कर चक्काजाम कर दिया।

Related Articles

Back to top button