क्राइम

दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, चोर की सीसीटीवी से हुई पहचान

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । एक हीरो होण्डा मोटरसाइकिल शराब दुकान के सामने से उस समय चोरी हो गई जब फारुक खान अपनी मोटरसाइकिल को चौरसिया निवास के सामने खड़ी कर कलेक्शन कर रहे थे तभी अज्ञात चोर ने मौका पाकर उनकी बाइक को दिनदहाड़े दोपहर करीब 2:40 बजे, शुक्रवार 5 अप्रैल को बड़े ही शातिराना फिल्मी अंदाज में चुराकर तेज गति से पुराना स्टैंड की ओर भाग खड़ा हुआ, जैसे ही फारुख खान अपना कलेक्शन कर पीछे मुडे तो उन्हे अपनी मोटरसाइकिल गंतव्य स्थान पर नहीं मिली तो वह घबरा गए, और आनंद-फानन में मोटरसाइकिल की तलाश करने लगे इस बीच दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो बाइक चोर की पहचान करने में मदद मिल गई जिसमें मोटरसाइकिल चोर के रूप में बसंत ठाकुर निवासी शाला मोहल्ला गौरझामर थाना गौरझामर के रूप मे पहचान हुई जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है । चोरी गई हीरो होंडा मोटरसाइकिल जिसका नंबर एमपी 15 बीबी 6040 बताया गया है। पुलिस और फरियादी बाइक चोर और बाइक की तलाश में लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button