देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन जन सेवा दिवस के रुप में मनाया शहर में जगह-जगह हुए कई आयोजन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन शनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाया। जिला अस्पताल और महात्मा गांधी वृद्ध आश्रम में जिला भाजपा के बैनर तले मरीजों और वृद्धजनों को फल बांटकर स्वल्पाहार देकर जन सेवा की मिसाल पेश की। वहीं मारुति नंदन मंदिर पाटनदेव सागर रोड़ में नापा अध्यक्ष सविता जमुना सेन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के शतायु होने की कामना को लेकर हवन किया ।और लड्डू बांटे और गरीबों के बीच मनाईं खुशियां।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयप्रकाश किरार, भाजपा नगर मण्डल के अध्यक्ष आदित्य शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी हरी बाबू साहू के नेतृत्व में महात्मा गांधी वृद्धाआश्रम और जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल बांटे और स्वल्पाहार खिलाकर उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना परम पिता परमेश्वर से की ।वही महात्मा गांधी वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को फल स्वल्पाहार वितरित कर उनकी सेवा की। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉक्टर किरार मण्डल अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा डॉ राजेश लोधी ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन जिला मुख्यालय पर सेवा दिवस अभियान के रूप में मनाया गया ।वह बोले कि बुजुर्गों और मरीजों से सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई महादान जनसेवा नहीं है। क्योंकि हमारी देश की भारतीय संस्कृति और सनातनी हिंदू धर्म की परंपरा कहती है कि बुजुर्गों का आशीर्वाद और मरीजों की सेवा कभी निष्फल नहीं जाती। इसी उद्देश्य यह कार्यक्रम रखा गया ।भाजपा जिला कार्यालय परिसर में पौधे रोककर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया वहीं युवा मोर्चा नेता कुणाल कांकर , शुभांशु भदोरिया और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा के नेतृत्व में भी देश के प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधे रोपकर का हरियाली और खुशहाली का संदेश दिया । इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हेमलता रघुवंशी के नेतृत्व में महिलाओं ने घर-घर पीले चावल देकर और बूस्टर डोज लगवाने का संदेश दिया।जनजागरूकता बनाए रखने का दिया संदेश।
मोदी जी का जन्मदिन दिव्यांगों बच्चों के बीच कैक काटकर मनाया, पौधरोपण कर किया रक्तदान …..
देश हित में राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार के नेतृत्व में रायसेन जिले के 22 भाजपा मंडलों में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर, व पौधरोपण, हॉस्पिटल एवं गरीब बस्तियों में फल वितरण दिव्यांगजनों के साथ कैक काटकर जन्मदिन मनाया।
सेवा पखवाड़े अभियान के अंतर्गत रायसेन की वार्ड क्रमांक 14 में हरा भरा मध्य प्रदेश के तहत बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र नागर वार्ड 14 के पार्षद एवं जिला पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। इसके तत्पश्चात जिज्ञासा संस्था पहुंच कर दिव्यांग बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीका जन्मदिन कैक काटकर मनाया । इस मौके पर संस्था के प्रमुख मुकेश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे ।साथ ही सभी पार्टी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर वृद्ध आश्रम में पहुंचकर फल वितरण किए और आशीर्वाद लिया। इसके तत्पश्चात जिला अस्पताल पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, मोहन चक्रवर्ती, संतोष साहू मोहन चक्रवर्ती,पार्षद कैलाश ठाकुर, योगिता राहुल परमार, आदित्य शर्मा, कपिल पटेल, प्रभांशु सिंह भदोरिया, शुभम कुशवाहा, अशोक नाविक, श्रीकांत खटीक, सुमित सोनी आदि शामिल हुए।
शनिवार को दोपहर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा रायसेन द्वारा वार्ड 14 मण्डल रायसेन के कार्यक्रम हराभरा_मध्यप्रदेश के अंतर्गत पौधारोपण किया…
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ भूपेन्द्र नागर ,भाजपा मण्डल अध्यक्ष आदित्य शर्मा ,कुणाल कांकर, ज़िला प्रभारी निखिल कुइया, वार्ड पार्षद देवेंद्र यादव, सुयश त्रिवेदी ज़िला महामंत्री प्रभांशु भदौरिया, ज़िला उपाध्यक्ष अंशुल शर्मा, ज़िला मंत्री उमाशंकर गौर, कार्यालय मंत्री कपिल पटेल,मंडल प्रभारी अर्जित कुशवाह, आदित्य बघेल सहित युवा मोर्चा के साथी उपस्थित रहे!



