एक उन्नत किसान जो अश्वगंधा मेथी दाना आदि से खेती को बना रहा लाभ का धंधा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुनेहरा गांव में किसान के द्वारा खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए गेहूं के साथ साथ अस्वगंधा, मेथी दाना, कालोंजी, चिया सीड, लहसुन कि खेती करके परंपरागत फसलों से कई गुना ज्यादा लाभ कमा रहा है। भ्रमण के दौरान एसडीएम सौरभ मिश्रा तहसीलदार एसआर देशमुख को जानकारी लगने पर वह किसान के खेत पर जा पहुंचे और उपजाई जा रही फसलों का निरीक्षण करने के बाद किसान से जानकारी ली। किसान ने बताया कि वह 1.5 एकड़ मे अस्वगंधा की उपज ले रहा है 8 क्विंटल की पैदावार हो रही है डेढ़ एकड़ में करीब 5- 6 किलो बीज बोया जाता है। उपज से 35 से 40 हजार रुपए क्विंटल की आए हो रही है। गेहूं 20-22 क्विंटल पैदा हो रहा है जिसका लगभग 2600 से 55 हजार तक की आय है। अन्य फसलों के मुकाबले अश्वगंधा व अन्य चीजों की खेती से कई गुना अधिक मुनाफा मिल रहा है जिससे खेती लाभ का धंधा बन गई है।
एसडीएम सौरभ मिश्रा एवं तहसीलदार एसआर देशमुख ने चैट के किसानों से आवाहन किया है कि वह परंपरागत खेती के साथ-साथ मसालों, जड़ी बूटियां की खेती की तरफ भी ध्यान दें जिससे अधिक आय अर्जित हो सके।



