क्राइम

दो बकरा एवं एक मोटरसाइकिल चोरी करके ले गए अज्ञात चोर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार चोरियों के मामले सामने आ रहे हैं। चोरियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आये दिन कहीं ना कहीं कोई ना कोई की चोरी का मामला सामने आता है। अज्ञात चोर चोरी को अंजाम देते हैं। विगत दिनों तेजगढ़ स्टैंड से एक दिनदहाड़े बाइक ले गए थे चोर वही ऐसा ही मामला जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले परासई गांव का मामला सामने आया है जहां दिनांक 2 अगस्त 2023 की रात में अज्ञात चोरों द्वारा एक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए है। एवं उसी ग्राम से उसी रात में दो बकरा भी चोरी हुए हैं। परासई निवासी प्रमोद सिंह लोधी प्रताप बहादुर सिंह लोधी ने बताया कि मैं खेती किसानी का काम करता हूं दिनांक 2 अगस्त 23 को पटेरिया हार अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी34 एमआई 2112 से खेत गया था शाम करीब 6 बजे घर वापस आकर मोटरसाइकिल को अपने घर के सामने खड़ी करके घर के अंदर चला गया था और खाना पीना खाकर सो गया था फिर सुबह करीब 7 बजे उठकर देखा तो मेरे घर के सामने मेरी मोटरसाइकिल नहीं थी जो मैंने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 34 एमआई 2112 बजाज कंपनी काले रंग की प्लैटिना जिसकी कीमत ₹15000 की है कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिसकी तलाश करने पर नहीं मिली फिर मैं अपने गांव के इंसान को लेकर तेजगढ़ पुलिस थाना गया जिसकी जानकारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराईगई हैं वही उसी दिन उसी तारीख़ मैं परासई गांव में कलू रजक के दो बकरे भी अज्ञात चोर ले गए है। जिसकी लिखित शिकायत तेजगढ़ थाना में कई गई है। बताया गया है कि हम लोग घर में नही थे अज्ञात चोर आए और मकान का ताला तोड़कर बकरों को ले गए एवं कल्लू रजक ने बताया की आगे से गए हैं मकान में और पीछे से बकरे निकालकर चोर ले गए वहीं हम बकरे की तलाश करने निकले तो विजय डोंगरी में मेरा बकरा मृत अवस्था में पड़ा मिला जिसकी जानकारी हमने कल पुलिस थाने में भी की है मेरे बकरे की पहचान सिंह में होते हुए कलर एवं पेट से की है यह पता नहीं कि ले कौन गया है बताया गया कि जो बकरा ले गए हैं वही लोग मोटरसाइकिल की चोरी करके ले गए।
इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय से बात की तो उन्होंने बताया की मोटरसाइकिल वाले रिपोर्ट आई थी चोरी होने की जिस पर मामला पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है एवं वहां के सीसीटीवी कैमरा चेक किए जा रहे हैं चोरों का चेहरा व गाड़ी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। वही प्रधान आरक्षक रघुराज सिंह ठाकुर से बात की तो उन्होंने बताया कि प्रमोद ठाकुर परासई के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट की गई थी जिसकी जांच की जा रही है मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरे देखे गए जांच जारी है । प्रधान आरक्षक ने बताया कि बकरे वाले मामले की जांच मेरे द्वारा की जा रही है प्रार्थी द्वारा आवेदन दिया गया था ग्राम के 2 लोगों के नाम भी बताए गए थे। मैं मौके पर गया था वह लोग मिले नहीं थे कल उनको तेजगढ़ थाने बुलाया गया है एक बकरा मरा मिला है जो बीजाडोंगरी गांव के पास डला हुआ है मामले की जांच की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button