मध्य प्रदेश

दो बाईको की आमने सामने भिंडत, एक परिवार के मां बेटा नातिन सहित तीन की मौत, चौथे की भी ईलाज के दौरान मौत

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा । गुरुवार को साईखेडा झिकोली के बीच खेमरिया फार्म हाऊस के पास स्टेट हाईवे 44 पर दोपहर 12-30 के लगभग साईखेडा से झिकोली और झिकोली से साईखेडा आ रही दो मोटर साइकिल सवार की आपस मे जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें एक मोटर साईकिल पर चार लोग परिवार सहित मां बेटा दो नातिन सहित चार लोग सवार थे जिनमै मुन्नीबाई पति मोतीलाल नौरिया 50 बर्ष कृष्णपाल पिता मोती लाल नौरिया 19 बर्ष और नातिन हेमलता पिता नंदूलाल नौरिया 10 वर्ष उसराय साईखेडा निवासी की घटना स्थल पर मौत हो गई और एक और मोटर साइकिल साइकिल पर सवार चौथी बेटी की लड़की राधिका पिता मानसिंह नौरिया 12, राजबाड़ा निवासी जिंदगी और मौत के अस्पताल मैं लड़ रही है और वही दूसरे मोटर साइकिल सवार अर्जुन पिता कढौरी नौरिया 26 बर्ष पतई रायसेन जिले निवासी की जबलपुर में ईलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन बताया कि उसराय से मोतीलाल के इलाज के लिए भोपाल जा रहे थे। पिताजी आगे दूसरी मोटर साइकिल से थे खबर मिलने पर घटना स्थल पर वापस लौटै। पुलिस ने मामला कायम कर छानबीन शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button