क्राइम

एसपी के निर्देश पर जुए के अड्डे पर दबिश, 13 लाख 79 हजार रु. नगद बरामद

25 जुआरी गिरफ्तार, डीडीनगर थाना प्रभारी को किया निलम्बित

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रतलाम । एमपी के रतलाम शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस की मिलीभगत से जुआ सट्टा चलाए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राहूल कुमार लोढा ने आज बडी कार्यवाही करते हुए सागोद रोड स्थित एक काटेज पर चलाए जा रहे जुए के बडे अड्डे पर छापा डलवाया। इस छापे में पुलिस ने 24 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुए के अड्डे से साढे बारह लाख रु. नगद भी बरामद किए गए है। इस मामले में डीडीनगर थाना प्रभारी को जिम्मेदार मानते हुए एसपी एसपी राहुल कुमार लोढा ने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया को निलम्बित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने बताया कि उन्हे अपने सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि सागोद हरथली रोड के एक काटेज में धडल्ले से जुआ चल रहा है। इसमें सम्बन्धित पुलिस थाने के अधिकारियों की भी मिलीभगत है। सूचना पर एसपी राहुल कुमार लोढा ने पुलिस लाइन में पदस्थ एक सब इन्स्पेक्टर प्रताप भदौरिया के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम बनाकर उक्त काटेज पर छापा मारने भेजा। पुलिस टीम ने काटेज पर जुआ खेल रहे चौबीस जुआरियों को धर दबोचा। जुए के इस अड्डे से पुलिस ने साढे बारह लाख रु. नगद भी बरामद किए है।
थाना क्षेत्र में बैखौफ चल रहे जुए के अड्डे के लिए डीडी नगर थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया को जिम्मेदार मानते हुए एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
जुए के इस अड्डे पर पकडे गए जुआरियों में अधिकांश रतलाम के प्रतिष्ठित व्यवसायी जगत के लोग शामिल होने की खबर है।

Related Articles

Back to top button