धान उपार्जन केन्द्रों की समस्या लेकर किसान कलेट्रेड पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल साथ
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जबेरा जनपद क्षेत्र के सिमरी जालम सिंह में आज दिनांक 8 दिसंबर तक धान खरीदी प्रारंभ नहीं हुई लगातार किसानों ने सभी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से संपर्क किया सभी के लिए अवगत कराया कि धान खरीदी नहीं हो रही है, जब किसी ने ध्यान नहीं दिया तो किसान भाइयों ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल संपर्क किया और बताया संपूर्ण दमोह जिले में खरीदी प्रारंभ हो गई है सिमरी जालम सिंह खरीदी केंद्र धान खरीदी शुरू नहीं हुई है । समस्या को लेकर किसान भाई गुरुवार को कलेक्टर से मुलाकात की और अवगत कराया। कलेक्टर ने बताया कि वहां पर केंद्र के आवेदन लास्ट समय आए थे जिसकी जानकारी भोपाल भेज दी गई है एवं अभी किसान भाई अन्य खरीदी केंद्र पर अपनी धन जमा कर सकते हैं जैसे ही भोपाल से आदेश आता है खरीदी प्रारंभ की जाएगी ।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल से फोन पर संपर्क किया जो सचिन मोदी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने संपूर्ण समर्थन किया किसान भाइयों की समस्या को सुलझाने के लिए और गौरव पटेल ने कहा सात दिवस के अंदर शीघ्र खरीदी प्रारंभ नहीं होती तो किसान भाइयों को साथ लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे । इस अवसर पर देवेंद्र पटेल, चक्रेश मेहरा, राघवेंद्र, पुष्पेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पहलाद यादव, गज्जू अहिरवार एवं क्षेत्र के किसानों की उपस्थिति रही।



