मध्य प्रदेश

नगर पालिका भगवा मय होने पर किया मंडल अध्यक्ष का स्वागत

रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज । बेगमगंज नगर पालिका परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी संगठन एवं पूरी टीम द्वारा बेहतर टीम समन्वय से कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी का विजय परचम बेगमगंज नगर पालिका में लहरा दिया है जिसमें 18 वार्डों से 11 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के चुनकर के आए हैं एवं पार्टी पूर्ण और स्पष्ट बहुमत से अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाकर के नगरपालिका पर काबिज होगी इस सारी मेहनत का श्रेय भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू एवं उनकी नगर की पूरी टीम सहित जिला प्रभारी बेगमगंज नगरी निकाय प्रभारी एवं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह जी का विशेष सहयोग एवं कुशल रणनीति के द्वारा मंडल अध्यक्ष ने अपनी टीम को मार्गदर्शन में नगर के अलग-अलग मोर्चों पर तैनात करके प्रत्येक वार्ड का बारी बारी अध्ययन करके एवं कुशल संगठक की भूमिका निभाते हुए प्रत्येक वार्ड में युवा कार्यकर्ता, प्रभावी मतदाता, सामाजिक संगठन, स्व सहायता समूह एवं अन्य संगठनों के व्यक्तियों एवं उनकी टीम से मिलकर बेहतर समन्वय बनाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जो माहौल तैयार किया उसकी ही बदौलत आज परिणाम सबके सामने है और भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका परिषद में विजय हुई है जिसके लिए आज नगर के चुने हुए समस्त भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों द्वारा मंडल अध्यक्ष एवं उनकी टीम का स्वागत किया गया एवं उनकी जीत में विशेष भूमिका निभाने के लिए उनका धन्यवाद ही ज्ञापित किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षद गण पार्षद प्रतिनिधि गण तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button