नवोदय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराब अंवेडकर को लेकर एक टिप्पणी को लेकर ज्ञापन सौपा
अहिरवार संघ ने प्राचार्य पर कार्यवाही की मांग की।
रायसेन । रायसेन जिले के बाड़ी स्थित नवोदय विद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र मिश्रा ने 26 नंबर संविधान दिबस पर बच्चो को एक कार्यक्रम के दौरान भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराब अंवेडकर को लेकर एक टिप्पणी कर दी। प्राचार्य के टिप्पणी करने के बाद किसी के द्वारा टिप्पणी का वीडियो वायरल कर दिया गया जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमे बह बच्चो से कहते नजर आ रहे है कि संविधान लिखने मे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का कोई योगदान नही है। जैसे ही यह वीडियो बायरल हुआ इसको लेकर डाक्टर अम्वेडकर के सर्मथको ने धरना प्रर्दशन चालू कर दिये। इसी क्रम मे अहिरबार संध द्वारा रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे एवं देश के शिक्षा मंत्री को तहसीलदार बाड़ी संजय नागवंशी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा एवं बाड़ी नवोदय के प्राचार्य जितेंद्र मिश्रा पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की।अहिरबार संध पदाधिकारियो ने कहना है कि नवोदय के प्राचार्य जितेंद्र मिश्रा पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जावे।
वही इस संबंध में संजय नागबंशी तहसीलदार बाड़ी का कहना है कि जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लेकर टिप्पणी किए जाने की सोशल मीडिया पर बायरल वीडियो को लेकर अहिरबार संध द्वारा रायसेन कलेक्टर के नाम इस कार्यालय में ज्ञापन सोपा गया है। और अहिरवार संघ ने प्राचार्य पर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन को अग्रिम कार्यवाही के लिए कलेक्टर महोदय को प्रेषित किया गया है।




