राहुल गांधी की जय हिंद सभा को लेकर सिहोरा में तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

31 मई को गोलबाजार में राहुल गांधी की जनसभा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर में सोमवार को परिणीत श्रीपैलेस मझौली बाईपास में ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटेल कांग्रेस कमेटी सिहोरा के संयोजन में 31 मई 2025 को गोलबाजार जबलपुर में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, के जय हिंद सभा के आगमन को लेकर अहम बैठक की गई। बैठक में जयहिन्द सभा में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने की अपील के साथ बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान डॉक्टर नीलेश जैन अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर ग्रामीण, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव, पूर्व विधायक सिहोरा नित्य निरंजन खंपरिया, पूर्व विधायक बरगी संजय यादव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केशव मिश्रा, राजेश तिवारी, एडवोकेट सुबोध पांडे, चमन राय जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस, प्रदीप पटेल, ताहिर शेखर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जबलपुर घनश्याम बड़गईया, पूर्व पार्षद मंसूर मंसूरी, गणेश दाहिया एडवोकेट लाल बहादुर पाठक, एडवोकेट रामगोपाल पटेल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद राजेश पटेल, मीडिया प्रभारी राजेश पटेल, शिवकुमार गर्ग, विनय पटेल, रमां चौरसिया, रुक्मणी गोटिया, गुड्डू विश्वकर्मा, मंडलम अध्यक्ष राजा पटेल, दिलीप जैन, राहुल श्रीवास्तव, फैज आलम शाह, डॉ रमेश पटेल, डॉ दिनेश पटेल, अर्जुन पटेल, कुलदीपसिंह ठाकुर, संदीप व्यवहार, गिरधर सरावगी, विजयंत साहू, मुकुल खंपरिया, मनीष खंपरिया ,संतोष पटेल, हरि पटेल, शंभू पटेल, विनोद पटेल, पूर्व पार्षद शंकर वंशकार, जबलपुर मीडिया प्रभारी रिंकू शर्मा, जीतू श्रीवास्तव, अशोक विश्वकर्मा, मुकेश तिवारी, भूरा विश्वकर्मा, जीवनलाल पटेल, गुल्लू खान, जगदीश सैनी, प्रांजल सराफ़, आशीष पटेल, विनीत श्रीवास्तव, सुभाष ठाकुर, राजकुमार बिरहा, अशोक गोटिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



