मध्य प्रदेश

खरीदी प्रभारी दामोदर पटैल के द्वारा 38 लाख 85000 हजार की बकाया राशि शासन जमा नहीं की

शासन को लग रही हैं लम्बी चपत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान |  सहकारी णमोकार समिति मुरवारी के अंतर्गत आने वाली खाम्हा खरीदी केन्द्र मे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी उपार्जन वर्ष 2021 – 22 में खरीदी प्रभारी दामोदर पटैल के द्वारा की गई अनियमितता और कई किंटल धान की घटी की गई थी। लेकिन आज दिनांक तक तत्कालीन खरीदी प्रभारी दामोदर पटैल अंतर्वेद के द्वारा 38 लाख 85000 हजार रुपये जमा नहीं किए। इस संबंध में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जबलपुर के द्वारा नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कटनी को पत्र लिखकर अवगत कराया गया कि खरीदी प्रभारी दामोदर पटैल के द्वारा घटी राशि आज दिनांक तक जमा नहीं की गई। नोडल अधिकारी ने मुरवारी समिति प्रबंधक को आदेश जारी किया गया है कि खरीदी प्रभारी के विरुद्ध राशि वसूली की कार्यवाही अथवा थाना में सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाए। नहीं तो ये माना जायेगा कि उक्त घटी की राशि  जमा न कराने में आप भी सम्मिलित हैं  ।
*नियमों की नहीं परवाह*
जहां शासन के निर्देशानुसार हर माह राशन वितरित होना चाहिए वही नियमों को ताक में रखकर दामोदर पटैल के द्वारा ग्रामीण जनता को गुमराह करते हुए अनेकों प्रकार के झूठ बोलकर राशन का खेल खेला जाता हैं।
*38  लाख 85 हज़ार की वसूली के तहत होना चाहिए एफ.आई.आर.*
मुरवारी समिति के अंतर्गत खाम्हा को खरीदी केन्द्र पूर्व में नियुक्त किया गया था जिसमें 38 लाख 85 हज़ार वसूली के निर्देश दिए गए थे लेकिन दामोदर पटैल के द्वारा सारे नियमों को ताक में रखकर 38 लाख 85 हज़ार रुपए नहीं भरे गए। जिसमें शासन को बड़े पैमाने में चपत लगी। इसका खामियाजा किसानों को भी भुगतना पड़ा ।  नियमों के तहत दामोदर पटैल से राशि की वसूली की जानी चाहिए। अगर राशि जमा नहीं की जा रही हैं तो तत्काल जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा एफ.आई.आर. के निर्देश दिए जाने चाहिए।
*विकास यात्रा में भी की गई थी शिकायत*
जब विकास यात्रा अंतर्वेद गनयारी पहुंची तो ग्रामीणों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया और शिकायत की गई कि हमको राशन नहीं मिला और सेल्समैन दमोदर पटैल की तानाशाही इस तरह परवान चढ़ रही हैं कि बात करने का भी लहज़ा नहीं हैं ।  जब ग्रामीणों के द्वारा पूछा जाता हैं कि राशन का वितरण कब होगा तो सेल्समैन दमोदर पटैल कह देते हैं कि  समय जब मिलेगा तब राशन बटेगा जहां शिकायत करनी हो कर लो इस तरह की कार्यप्रणाली सेल्समैन दमोदर पटैल की हैं। जब जनप्रतिनिधियो के द्वारा शिकायत सामने आई तो जनप्रतिनिधियो के द्वारा सक्त हिदायत दी गई कि जल्द से जल्द राशन का वितरण कर दिया जाएं वरना इसका खामियाजा आप खुद भोगेंगे तो तत्काल सेल्समैन दामोदर पटैल के द्वारा मामला बिगड़ता देख कुछ माह के राशन को बाट दिया गया था।

Related Articles

Back to top button