नौरादेही अभ्यारण्य में शामिल विभिन्न गांवों के लोगों ने सौंपा ज्ञापन, नहीं होना चाहते विस्थापन
मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के कारण परेशान ग्रामीण
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । नौरादेही अभ्यारण में शामिल विभिन्न गांव के लोग तहसील कार्यालय तेंदूखेड़ा में पहुंचकर मध्य प्रदेश सरकार के नाम नायाव तहसीलदार तेंदूखेड़ा को ज्ञापन सौंपा गया ।
ज्ञापनमें मांग की गई की नौरादेही अभ्यारण्य क्षेत्र में शामिल गांव सर्रा, वोरिया, सरसेला, मादे, कुतपुरा, भैसा, फुलर, सनाई इत्यादि गांव विस्थापन नहीं होना चाहते हैं क्योंकि विस्थापन के नाम पर हमारे भोले भाले लोगों को मामूली रकम देकर क्षेत्र से भगाया जा रहा है जिसके कारण उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है तहसील कार्यालय तेंदूखेड़ा पहुंचे हुए लोगों ने बताया कि इन गांव में भारी संख्या में राजस्व भूमि है इसके बाद भी सरकार द्वारा हम लोगों को रेड जोन में जोड़ा गया है जो गलत है हम सभी चाहते हैं कि हम लोगों को बफर जोन में एथावत रखा जाए ताकि हम सभी लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही प्रकार से प्राप्त हो सके। जय आदिवासी युवा शक्ति जयस के प्रदेश संगठन मंत्री श्रीकांतसिंह पोरते ने बताया कि नौरादेही अभ्यारण विस्थापन क्षेत्र में शामिल गांव अगर विस्थापित नहीं होना चाहते हैं तो सरकार इन पर रोक क्यों नहीं लगाती है साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ इन गांव में ठीक से न मिलने के कारण लोगों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने बताया कि इन गांव में जल जीवन मिशन द्वारा पाइप लाइन का कार्य जा रहा था लेकिन विस्थापित सूची में शामिल होने के कारण इन गांव में पाइप लाइन का कार्य रोक दिया है जिसके कारण ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति को परेशानी के समय अपनी भूमि का क्रय विक्रय करना हो तो भूमि पर क्रय विक्रय पर रोक लगी हुई है अतः सभी क्षेत्रवासी चाहते हैं कि हम लोगों को बफर जोन में जोड़ा जाए साथ ही जल जीवन मिशन एवं भूमि क्रय विक्रय पर लगी लोग को तत्काल हटाकर क्षेत्र वासियों को हो रही परेशानी से निदान दिलाया जाए। मानसीग यादव की ने बताया कि जब हम लोग विस्थापित ही नहीं होना चाहते हैं तो सरकार हम लोगों को जबरदस्ती क्यों विस्थापित करना चाहती है क्योंकि वर्तमान में जो मुआवजा राशि सरकार द्वारा दी जा रही है वह राशि में हम लोग अपना पालन पोषण ठीक से नहीं कर पाएंगे ।
इस अवसर पर वसोरी पटैल, जगन सिंह सरपंच भैसा, नोनेलाल परस्ते, अनिल धुर्वे उपसरपंच, गोकल सींग,हल्लाई, रमेश सींग, सोनू सिंह पोरते सहित विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



